Thursday, 10 December 2015

डूपोंट (DuPont) और डो कैमिकल (Dow Chemical) कम्पनियों का विलय


अमेरिका की दो दिग्गज कृषि-रसायन कम्पनियों डूपोंट (DuPont) और डो कैमिकल (Dow Chemical) के संभावित विलय के बारे में सबसे पहले खुलासा वॉल स्ट्रीट जर्नल (Wall Street Journal) ने 8 दिसम्बर 2015 को किया। इसके बाद अमेरिकी वित्तीय बाजारों में इन दोनों कम्पनियों के शेयरों में भारी सक्रियता आ गयी तथा दोनों के मूल्यों ने 7 साल का सर्वोच्च स्तर भी हासिल कर लिया। जानकारी के अनुसार इन दोनों कम्पनियों के व्यवसायों को डूपोंट के बीज व्यवसाय (DuPont’s seeds business) का हिस्सा बना दिया जायेगा। अमेरिका में बोये जाने वाले मक्का (corn) और सोयाबीन (soyabean) के बीजों में लगभग एक-तिहाई हिस्सेदारी है जबकि डो कैमिकल की हिस्सेदारी लगभग 5 प्रतिशत है। वहीं कृषि क्षेत्र में प्रयुक्त रसायनों में दोनों की बड़ी हिस्सेदारी है। जहाँ तक भारत में इन दोनों कम्पनियों के व्यवसाय की बात है तो इनका संयुक्त व्यवसाय लगभग 11,600 करोड़ रुपए का है। यदि इनका विलय हो जाता है तो ये नया व्यवसाय रसायन क्षेत्र में BASF तथा एग्रोकैमिकल क्षेत्र में सिनजेण्टा (Syngenta) और मोनेसेण्टो (Monsanto) जैसी कम्पनियों को तगड़ी चुनौती प्रदान कर सकता है।

No comments:

Post a Comment